पंचायत का सम्मन देने गई महिला वार्ड पंच के साथ छेड़छाड़

Thursday, Nov 08, 2018 - 07:57 PM (IST)

बड़सर: उपमंडल की एक ग्राम पंचायत की वार्ड पंच के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिझड़ी ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत की वार्ड पंच ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पंचायत के एक व्यक्ति को पंचायत का सम्मन देने के लिए उसके घर गई थी।

जब उसने उसे सम्मन दिया तो उसने उसकी बाजू पकड़ ली और वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने उससे अपना बाजू छुड़वाया तो वह उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। उसने इस घटना की सूचना पंचायत प्रधान व अपने पति को दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर डी.एस.पी. बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है व छानबीन की जा रही है।

Vijay