मनचलों को लड़की से छेड़खानी पड़ी महंगी, जानिए क्या हुआ आगे

Sunday, Jul 22, 2018 - 08:03 PM (IST)

ज्वालामुखी: ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने आए यात्रियों ने अन्य यात्रियों की लड़की को छेड़ा तो बवाल मच गया और यात्रियों ने इसके बारे में पुलिस को सूचना दे दी। ज्वालामुखी पुलिस थाना से तुरंत पुलिस अधिकारी व टीम बस अड्डे पहुंच गई। लड़की और उसके परिजनों द्वारा छेड़खानी करने वालों को पहचान लेने पर पुलिस ने उनको दबोच कर पुलिस थाना पहुंचाया। वहां पर मनचलों को माफी मांग कर अपनी जान बचानी पड़ी। मनचलों द्वारा हाथ जोड़ कर माफी मांग लेने पर लड़की व उसके परिजनों ने उनको माफ कर दिया और अपनी शिकायत दर्ज नहीं करवाई। 

Vijay