2019 में फिर बनेगी मोदी सरकार: रामस्वरूप शर्मा

Thursday, Oct 18, 2018 - 11:23 AM (IST)

सरकाघाट (महाजन): सरकाघाट मंडल भाजपा का 2 दिवसीय अभ्यास वर्ग बचत भवन सरकाघाट में संपन्न हुआ, जिसमें मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर ने प्रदेश की 9 महीने की उपलब्धियों को गिनाया, वहीं सांसद राम स्वरूप शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2019 में एक बार फिर केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में एन.डी.ए. की सरकार बनेगी। 

इस अवसर पर विधायक कर्नल इंद्र सिंह के अलावा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य नानक चंद शर्मा, पूर्णकालिक विस्तारक सुनील कारवां, मंडल अध्यक्ष रूप लाल रतन, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष विशाल चौहान, सचिव अमित धूमल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डा. सीमा ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव अंजू शर्मा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा ठाकुर, मंडल महामंत्री के.एल. राणा, बी.डी.सी. अध्यक्ष निशा ठाकुर, जिला महामंत्री कमलेश गुलेरिया, मंडल प्रवक्ता संजय ठाकुर एवं सह प्रवक्ता भारत बन्याल भी उपस्थित रहे।

Ekta