पिछड़ोें के उत्थान के लिए मोदी सरकार ने उठाए अनेकों कदम: सुखदेव राणा

Friday, Mar 05, 2021 - 04:32 PM (IST)

बड़सर : लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह भोटा में बड़सर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों की बैठक बड़सर ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुखदेव राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया, विशेष अतिथि बड़सर ओबीसी मोर्चा प्रभारी महिंद्र सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल के चित्रों में पुष्प अर्पित कर एवं वन्देमातरम गीत के साथ किया गया। ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखदेव राणा ने अपने उद्बोधन में पार्टी के नीति सिद्धान्तों को, केंद्र के मोदी सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लेने की बातें कही।

पार्टी के मूल मंत्रों के साथ आगे बढ़ना है पार्टी की नीति व नियत दर्पण की तरह बिल्कुल साफ है, कॉंग्रेस पार्टी पिछड़ो को वोट बैंक के रूप में केवल उपयोग करती है और भारतीय जनता पार्टी के मोदी सरकार ने इनकी चिंता करते हुए राष्ट्रीय ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। पिछड़ों के उत्थान के लिए अनेकों कदम उठाये है, केन्द्र के भाजपा की लोकप्रिय मोदी सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक जागरूक कर पहुंचाना है और आम जनता को लाभान्वित करने का बीड़ा उठाना है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक चर्चा हुई। इस दौरान महामंत्री देशराज व भगवान दास, तिलक राज चैधरी, इंदिरा देवी, ज्ञान चंद, कश्मीर सिंह, कमल देव, मदन लाल, प्रकाश चंद, राजेश कलसी, हुकुम सिंह, पवन कुमार, विजय सिंह, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
 

Content Writer

prashant sharma