हिमाचल में फिर बिगड़ेंगे मौसम के मिजाज, 4 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Monday, Feb 19, 2018 - 12:31 PM (IST)

शिमला: हिमाचल में फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आने वाले चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। राज्य के मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 21 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। 22 फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा, 23-24 को मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है।  


रविवार को राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में धूप खिली रही। दिन के समय धूप के चलते सुबह का तापमान बढ़ रहा है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में -8.5 जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान ऊना में 27.0 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। मनाली में न्यूनतम पारा -1.0, कल्पा में तापमान -2.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। धर्मशाला का अधिकतर तापमान 17.2, शिमला का 16.0, सोलन में 19.6 और भुंतर में 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।