विक्रमादित्य सिंह बोले-अच्छा होता CM को धमकी देने वाले पर FIR दर्ज करती सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 11:45 PM (IST)

रोहड़ू (ब्यूरो): मैं रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा चट्टान की तरह खड़ा हूं क्योंकि रोहड़ू हमारे दिल में था, है और रहेगा। यह बात बुधवार को रोहड़ू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि रोहड़ू में हर विकास कार्यों पर आज भी वीरभद्र सिंह की पट्टिका लगी है, जो विकास का जीता-जागता उदाहरण है। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। विधायक ने रोहड़ू भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यहां कि भाजपा ठेकेदारों से लिप्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 2 बार रोहड़ू क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं परंतु यहां के भाजपाई रोहड़ू के लिए कोई भी बड़ी तो दूर छोटी घोषणा भी नहीं करवा सके। शिमला में तिरंगा यात्रा को लेकर दर्ज एफआईआर पर पूछे सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमने तो प्रदेश की सुरक्षा के प्रति और खालिस्तानी द्वारा मुख्यमंत्री को धमकी देने के विरोध में तिरंगा यात्रा निकाली थी लेकिन हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि अच्छा होता सरकार धमकी देने वाले खालिस्तानी संगठन पर एफआईआर दर्ज करती। 

मुफ्तखोर नहीं है हिमाचल की जनता

आप पार्टी का नाम लिए बगैर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता मुफ्तखोर नहीं है तथा अपना वोट ऐसी विचारधारा को देकर बर्बाद नहीं करेगी। कांग्रेस छोड़ आप में गए लोगों पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के जाने से पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस में टक्कर रही है और यहां तीसरे विकल्प को प्रदेश की जनता ने हमेशा नकारा है। वहीं कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे पर पूछे गए सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह जनता व विधायक दल तय करेगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News