हिमाचल कांग्रेस में पड़ी दरार, जानिए ऊना के विधायक ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा (Video)

Friday, May 24, 2019 - 05:37 PM (IST)

ऊना (अमित): लोकसभा चुनावों में देश के 21 राज्यों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका, हिमाचल प्रदेश भी उन्हीं राज्यों में से एक है। जहां कांग्रेस को देश के अब तक के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है लेकिन पार्टी नेताओं ने आत्ममंथन की जगह एक दूसरा ही मंथन शुरू कर दिया है। कांग्रेस के ऊना सदर से विधायक सतपाल रायजादा ने कांग्रेस की इस बड़ी हार का जिम्मेदार मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले वार्षिक 6000 रुपयों को बताया है। उन्होंने किसान सम्मान निधि को रिश्वत बताते हुए नई सरकार में अगले 5 साल इस योजना के लागू रहने पर शंका व्यक्त की है। 

सुक्खू से वीरभद्र सिंह की जिद्द बनी हार का कारण

हिमाचल में कांग्रेस के सभी चारों उम्मीदवारों को 3 लाख के अधिक अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन इस हार पर मंथन की अपेक्षा प्रदेश कांग्रेस में पड़ी दरार खुलकर सामने आ गई है और हार की सामूहिक जिम्मेदारी लेने की अपेक्षा नेतागण एक-दूसरे पर इसका ठीकरा फोड़ रहे हैं। विधायक ने इस हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जिद्द को दोषी ठहराया है। उन्होंने वीरभद्र पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू को हटाकर संगठन की जड़ें काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने वीरभद्र द्वारा सुक्खू की बार-बार खुली आलोचना को पार्टी के नजरिये से गलत बताया। 

Vijay