कुल्लू के विधायक ने साधा निशाना, बोले-देश में गिर रहा भाजपा का ग्राफ

Wednesday, Apr 10, 2019 - 05:09 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिनों कुल्लू के ढालपुर मैदान में भाजपा युवा सम्मेलन में भीड़ नहीं जुटा पाई और कार्यक्रम को एक छोटे हाल में शिफ्ट करना पड़ा, जिससे युवाओं में उत्साह खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि देश की जनता को अब नरेन्द्र मोदी के जुमले समझ में आए हैं, जिससे अब भाजपा का ग्राफ गिर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र में बेरोगजगार को नौकरी देने की बात भूल गई है और 15 लाख रुपए जुमले भी गायब हो गए हैं जबकि राम मंदिर को लेकर वह सिर्फ वंदे मातरम व जय श्रीराम के नारे लगाने तक सीमित रह गई है।

वीरभद्र सिंह और सुखराम शर्मा की एकजुटता से मजबूत हुई कांग्रेस

उन्होंने कहा कि कांग्रेस रणनीति के तहत कार्य कर रही है और वीरभद्र सिंह और सुखराम शर्मा की एकजुटता से कांग्रेस मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीवार 25 अपैल को नामाकंन भरेंगे तथा उस दिन कुल्लू जिला से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे और विशाल रोड शो के साथ शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए 40 दिन शेष हैं और कांग्रेस की रणनीति में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे दिन बीतेंगे कांग्रेस की रणनीति और मजबूती के साथ प्रचार की धारा और ज्यादा तेज हो जाएगी। महिला, युवा शक्ति के साथ मिलकर लोकसभा चुनावों में हर वूथ से लीड देंगे। उन्होंने कहा कि आज भी कुछ परिवार कांग्रेस के साथ जुड़े हैं।

राहुल गांधी देश के सभी वर्गों को सुविधा देने के लिए वचनबद्ध

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में गरीबों को 72 हजार रुपए देने और विद्यार्थियों को ऋण बिना ब्याज देने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के सभी वर्गों के लिए घोषणा पत्र में सुविधा देने के लिए वचनबद्व हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंडी और धूमल हमीरपुर में फंस गए है, जिससे कांग्रेस स्टार प्रचारक वीरभद्र सिंह और सुखराम की एकजुटता के साथ प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस कब्जा करेगी।

Vijay