विधायक राणा कोरोना महामारी में भी कर रहे राजनीति: भाजपा

Sunday, May 02, 2021 - 04:31 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव) : सुजानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, भाजपा नेता विजय बहल व महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चैहान ने कांग्रेस विधायक राणा व कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी के समय सुजानपुर जनमानस का साथ देने की बजाय उनको भड़का कर अपनी राजनीति रोटियां सेकने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। जहां भाजपा कार्यकर्ता व उनके नेता किसी तरह से महामारी से जनमानस को बचाया जाए उसके लिए कार्यरत है। वही कांग्रेसी नेता अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए। उन्होंने कहा कि जनमानस की भावनाओं का मजाक ना बनाएं सुजानपुर विधायक। उन्होंने कहा कांग्रेस विधायक व उनके नेताओं को समझना होगा कि यह महामारी किसी की जाति, धर्म या किस राजनीतिक दल से संबंधित व्यक्ति है यह देखकर व्यक्ति को संक्रमित नहीं करती है। यह समय सभी को एक साथ मिलजुल कर इस महामारी की दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए प्रयास करने चाहिए। 

मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर का कहना है यह समय जनमानस और मानवता की रक्षा के लिए तत्पर रहने की जरूरत है ना कि आलोचना कर अपनी राजनीति चमकाने का समय कांग्रेसी नेता व उनके कार्यकर्ता इस बात को समझें। जहां प्रदेश व केंद्र सरकार महामारी की दूसरी लहर के संक्रमण को रोकने के लिए हर प्रयास कर रही है वही विधायक राणा व उनके नेता आग लगी महामारी को पेट्रोल डालकर बुझाने का ड्रामा करते नजर आते हैं। महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चैहान ने विधायक राणा और उनके नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सुजानपुर की जनमानस की रक्षा के लिए राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रहा है वही सुजानपुर विधायक व उनके नेता दरिया व कंबल बांटने का ओछी राजनीति से प्रेरित अभियान शुरू कर अपनी वोट की राजनीति को फिर से चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। परंतु पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार सुजानपुर की जनता जागरूक हैं और सुजानपुर विधायक का असली चेहरा पहचान चुकी है। कांग्रेस विधायक का असली चेहरा जो दिखता कुछ और है और बोलता कुछ और है इस बार सुजानपुर से कांग्रेस की भ्रम राजनीति का सफाया सुनिश्चित है।
 

Content Writer

prashant sharma