विधायक राजेंद्र राणा ने किया महिला मंडल भवन का लोकार्पण

Sunday, Nov 08, 2020 - 04:47 PM (IST)

सुजानपुर : नारी उत्थान के लिए कांग्रेस सरकार वचनबद्ध रही ही है। यही कारण है कि ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के उत्थान के लिए प्रत्येक पंचायत में पंचायत घर बनाए गए हैं। यह बात सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत खनोली के महेश कवाल गांव में 4 लाख रूपए की लागत से निर्मित महिला मंडल भवन के शुभारंभ अवसर पर कही। इससे पहले विधायक राजेंद्र राणा का ग्रामीणों ने वहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा महिला मंडल भवन के अन्य कार्यों के लिए अतिरिक्त धन की डिमांड भी रखी, जिस पर विधायक राजेंद्र राणा ने महिला मंडल भवन लोकार्पण करने के बाद 1 लाख रूपए अतिरिक्त कार्यों को करवाने के लिए देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय भी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के महिला मंडलों को दर्जनों बार सम्मानित किया गया है तथा वर्तमान में भी महिला मंडलों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की दृष्टि से सुदृढ़ बनाने का सपना पूर्व कांग्रेस सरकारों ने बुना था, यही कारण है कि विधायक बनने के बाद उन्होंने सबसे ज्यादा राशि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जारी की है। जब भी उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनसे किसी चीज की डिमांड की तो उसको पूरा करने का पूरा प्रयास उन्होंने किया है और भविष्य में भी किया जाएगा।
 

prashant sharma