सुजानपुर का भव्य विकास युग पुरुष वीरभद्र सिंह की देन : राजेंद्र राणा

Thursday, Jun 23, 2022 - 04:41 PM (IST)

सुजानपुर (ब्यूरो): हिमाचल की राजनीति के युग पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा व उनके समर्थकों के टोले ने सुजानपुर सिविल अस्पताल में मरीजों व बाल आश्रम में निराश्रित बच्चों को फल बांटकर जयंती समारोह मनाया। राणा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह द्वारा सुजानपुर में करवाए गए विकास कार्यों की सूची अंतहीन है। विकसित हो रहे सुजानपुर का जो भव्य स्वरूप अब आज देखने को मिल रहा है वह राजा वीरभद्र सिंह की दूरदर्शी सोच व सुजानपुर की जनता के प्रति आपार स्नेह का प्रमाण बनी है।

सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान के साथ विहंगम मिनी सचिवालय की इमारत हो या सब्जी मंडी या फिर डिग्री कॉलेज की भव्य बिल्डिंग, सिविल अस्पताल का दर्जा, आईटीआई के भवन हों यह सब सुजानपुर को वीरभद्र सिंह के द्वारा दिए गए समर्थन व स्नेह का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों ने सुजानुपर की सूरत को बदला है। इस विकास में जब तक सुजानपुर का अस्तित्व है तब तक विकास पुरुष वीरभद्र सिंह की छवि प्रतिबिम्बित होती रहेगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay