झारखंड के विधायक व विस सदस्यों ने मां ज्वाला के दरबार भरी हाजिरी

Sunday, Jun 24, 2018 - 07:30 PM (IST)

ज्वालामुखी: प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में रविवार को झारखंड से पहुंचे विधायक व विधानसभा सदस्यों ने ज्वालामुखी में शीश नवाया। इनमें विधायक झारखंड पंचायती राज समिति सभा निर्भय कुमार, विधायक जय प्रकाश पटेल (मांडू) झारखंड, अमित कुमार मंडल गोड़ा झारखंड विधानसभा, अनिल कुमार अधिकारी चरकहन विधानसभा शामिल हैं। मंदिर में दर्शन करने के बाद मंदिर प्रशाशन की तरफ से उन्हें माता की चुन्नी व सिरोपा भी भेंट किया गया।


यू.पी. के कैबिनेट मंत्री ने भी लिया आशीर्वाद
वहीं यू.पी. सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद लाल गुप्ता व उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता, मेयर इलाहाबाद यू.पी. ने परिवार सहित मां ज्वालामुखी के दर्शन किए। पुजारी लव शर्मा ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाकर मां ज्वाला का आशीर्वाद दिलवाया। मंदिर प्रशाशन की तरफ से कैबिनेट मंत्री और उनके परिवार को मां ज्वाला की चुन्नी व सिरोपा भेंट किया गया।

Vijay