चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने लगाया भंडारा, अभिषेक राणा सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भरी हाजिरी

Tuesday, Dec 27, 2022 - 08:55 PM (IST)

ऊना (ब्यूरो): चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मंगलवार को पंजोआ हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। भंडारे से पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने समर्थकों सहित विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुना है और वह लोगों के कल्याण व क्षेत्र के विकास के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे। हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रदेश यूथ कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अभिषेक राणा ने कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, उत्तराखंड सरकार से सेवानिवृत्त मुख्य सचिव राकेश शर्मा व अन्य के साथ विशेष रूप से शिरकत की।

इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, कांग्रेस के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, कांग्रेस सेवादल के डाॅ. राजपाल शर्मा, चिंतपूर्णी ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मास्टर प्रीतम सिंह जम्वाल के अलावा डीसी ऊना राघव शर्मा, सीएमओ डाॅ. मंजू बहल, डीएफओ ऊना मृत्युंजय माधव, एएसपी ऊना प्रवीन धीमान, बीएमओ अम्ब डाॅ. राजीव गर्ग, बीएमओ गगरेट डाॅ. पंकज पराशर सहित सभी विभागों के अधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

 

Content Writer

Vijay