चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी की पत्नी का निधन, CM ने जताया शोक

Saturday, Jan 27, 2018 - 09:43 AM (IST)

ऊना(अमित): चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी के धर्म पत्नी मंजीत कौर(52) का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान हुई निधन हो गया। कैंसर की बीमारी से थीं पीड़ित मंजीत का करीब दो महीने से पीजीआई में चल रहा था इलाज। शनिवार सुबह 11 बजे गगरेट के शिवबाड़ी में उनका अंतिम संस्कार होगा।

मंजीत कौर के निधन पर CM ने जताया शोक  
मंजीत कौर के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कैबिनेट मंत्री वरिंद्र कंवर, किशन कपूर,पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर,सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, विधायक राजेश ठाकुर, प्रदेश भाजपा के सदस्य हरिओम भनोट, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, सुशील कालिया, प्रोफ.राम कुमार,राम मूर्ति शर्मा, जिला परिषद सदस्य लखबीर लक्खी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अध्यक्ष बलराम बबलू, जिला भाजपा सचिव रजनी मनकोटिया, एडवोकेट मंगल सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नर्मदा जसवाल, कमलेश भारती, लक्ष्मी जरियाल, सुमित शर्मा, राजीव कालिया, गोलडी चौहान, ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा  सहित अनेक समाजसेवी संस्थाओं ने शोक संतप्त परिवार से गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।