सोलन पहुंचे बिहार के विधायक, बोले-2019 में फिर बनेगी एन.डी.ए. सरकार

Sunday, Jul 01, 2018 - 09:53 PM (IST)

सोलन: बिहार के अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण समिति के सदस्यों ने हिमाचल का दौरा किया और रविवार को वे लौट गए। इस दौरान शिमला से लौटते समय वे कुछ देर के लिए सोलन में रुके। इस दल में बिहार राज्य के सभी दलों के विधायक शामिल रहे। इस दल में शामिल हुए जे.डी.यू., कांग्रेस के विधायकों ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनावों में देश में उन्हीं की सरकार बनेगी।


एस.सी./एस.टी. कल्याण समिति 3 दिनों के दौरे पर
जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण समिति 3 दिनों के दौरे पर हिमाचल आई हुई थी। इस दौरान उन्होंने शिमला में विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव ङ्क्षबदल से मुलाकात की और सरकार के अन्य विभागों सहित क्षेत्र को देखा। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने तैयारी की है। शिमला से लौटते हुए समिति के सदस्य सोलन में रुके। यहां पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, पार्षद शैलेंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल सोलन के महासचिव मनोज गुप्ता व शमशेर आदि ने उनका स्वागत किया।


कार्यों का जायजा लेने के बाद रवाना होंगे बिहार
समिति के अध्यक्ष एवं बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता श्याम रजक ने बताया कि इस समिति ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल का दौरा किया है। इन राज्यों में एस.सी./एस.टी. के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लेने के बाद वापस बिहार रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कि 2019 के लोस चुनाव में एन.डी.ए. इस बार भी चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जे.डी.यू. अच्छी संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलकर रहेगा। इससे यहां की प्रतिभाओं को भी सामने आने का मौका मिल सके। उन्होंने हिमाचल की तारीफ करते हुए कहा कि यहां पर अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों का स्तर अन्य कई राज्यों के मुकाबले काफी ऊपर है।


कांग्रेस प्रवक्ता की नियुक्ति के लिए परीक्षा का तरीका बिल्कुल ठीक
समिति में शामिल हुए औरंगाबाद क्षेत्र के हुडुंगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक राजेश कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता की नियुक्ति के लिए परीक्षा का तरीका बिल्कुल ठीक है। उन्होंने कहा कि इससे वे लोग आगे आएंगे, जिनमें काबिलियत है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता को गुमराह कर रही है। लोगों को झूठे सपने दिखाकर ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस तैयारी में जुट गई और आगामी चुनावों में जीत कांग्रेस की होगी, क्योंकि प्रधानमंत्री के जुमलों को जनता अब जानने लगी है।


ये रहे समिति में शामिल
समिति में श्याम रजक, प्रभुनाथ राम (जे.डी.यू.), अचमित ऋषिदेव (जे.डी.यू.), शशि भूषण हजारी (जे.डी.यू.), निरंजन राम (बी.जे.पी.), राजेश कुमार (कांग्रेस), मनोहर प्रसाद (कांग्रेस), उपेंद्र प्रसाद (आर.जे.डी.) व लाल बाबूराम (आर.जे.डी.) शामिल रहे।

Vijay