विधायक-डी.सी. ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा

Saturday, Aug 11, 2018 - 06:59 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): शनिवार को इंदौरा की विधायक रीता धीमान एवं डी.सी. कांगड़ा संदीप कुमार ने इंदौरा के इंदपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का दौरा किया तथा तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर ए.डी.सी. कांगड़ा के.के. सरोच भी उनके साथ थे। डी.सी. ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम को सफ ल बनाने के लिए समय रहते सभी इंतजाम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समारोह से पूर्व क्षेत्र में सफ ाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने, पेयजल की समुचित व्यवस्था करने तथा पेयजल भंडारों की क्लोरीनेशन करने के भी निर्देश दिए।

ये रहे मौके पर मौजूद
इस अवसर पर एस.डी.एम. इंदौरा गौरव महाजन, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के उपनिदेशक अजय पराशर, जिला लोक संपर्क अधिकारी सचिन संगर, तहसीलदार ज्ञान चंद भारद्वाज, एस.एच.ओ. संदीप पठानिया, विद्युत विभाग के एस.डी.ओ. राजीव महाजन व भाजपा मंडलाध्यक्ष घनश्याम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Vijay