Hamirpur: बारीं सहित 7 गांवों के लिए बनेगी बड़ी पेयजल योजना, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने सुनी जनसमस्याएं

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 05:18 PM (IST)

टौणीदेवी (राजीव): सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा है कि बमसन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारीं और इसके आसपास के 7 गांवों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल्द ही एक बड़ी पेयजल योजना बनाई जाएगी। यह जानकारी विधायक ने मंगलवार को ग्राम पंचायत बारीं और टपरे के दौरे के दौरान दी, जहां वे स्थानीय लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

मंगलवार को आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम में कैप्टन रणजीत सिंह ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। लोगों को आश्वस्त करते हुए कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल कोरी घोषणाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जाएगा ताकि आम जनता को सीधा लाभ मिल सके।

दौरे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने टौणी देवी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करवाने के लिए विधायक का विशेष रूप से धन्यवाद किया। लोगों ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा मिलने से टौणी देवी और बमसन क्षेत्र के लोगों को अब घर-द्वार पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए अब हमीरपुर या अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News