अब चुनाव में लगेगा कड़वे तेल का तड़का : आशा कुमारी

punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 12:00 AM (IST)

तेलका (डल्हौजी) (इरशाद): डल्हौजी की विधायक आशा कुमारी ने ग्राम पंचायत भजौत्रा में कहा कि महंगाई ने जनता को रुला दिया है। अब विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा को कड़वे तेल का तड़का लगेगा। उपचुनाव में तो पहले ही लग चुका है। सरसों तेल 225 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है, जिसका लोग चुनाव में जवाब देंगे। भाजपा सरकार ने विद्यार्थियों को भी नहीं बख्शा। कॉपी तथा किताबों की कीमतों में वृद्धि करके गरीब जनता को और ज्यादा प्रताड़ित करने का काम किया है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News