लापता नाबालिग छात्रा सहेली के घर पर मिली, पुलिस ने सकुशल किया बरामद
punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2026 - 05:39 PM (IST)
Hamirpur News : गुरूवार को घर से लापता हुई नाबालिग छात्रा को हमीरपुर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने छात्रा को देर शाम को हमीरपुर के ही प्रताप नगर इलाके से ट्रेस किया। वह अपनी एक सहेली के घर पर ठहरी हुई थी। साइबर सेल और पुलिस टीम ने मुस्तैदी से छात्रा की लोकेशन का सुराग लगाया।
जानकारी के अनुसार, जब पुलिस की सरगर्मी बढ़ी तो छात्रा स्वयं भी पुलिस से संपर्क करने लगी थी। उसके बाद पुलिस टीम ने प्रताप नगर स्थित एक घर से उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि छात्रा को कुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

