Miss England 2024: ऊना की बेटी ने Grand Finale में बनाई जगह

Thursday, Apr 11, 2024 - 03:13 PM (IST)

ऊना: हिमाचल प्रदेश की बेटी महक चन्देल ने मिस इंग्लैण्ड 2024 के ग्रैंड फिनाले  में जगह बना कर हिमाचल प्रदेश को सौन्दर्य जगत के क्षेत्र में एक नई पहचान प्रदान की है।  महक मूल रूप से ऊना जिले के चिंतपूर्णी क्षेत्र से संबंध रखती हैं । मिस इंग्लैण्ड 2024 की फाइनल   प्रतियोगिता 16-17 मई को लन्दन में आयोजित की जाएगी, जिसमें  इस बर्ष इंग्लैंड से लगभग 8000 सुन्दरियों  ने हिस्सा लिया जिसमे से कई राउंड की प्रतियोगिता के बाद अब कुल 40 सुन्दरियों को  मिस इंग्लैण्ड 2024 के फाइनल में चुना गया है और  महक  चन्देल अब इन  40 सुन्दरियों में जगह बना कर  मिस इंग्लैण्ड 2024 के फाइनल राउण्ड में पहुंच गई हैं।



बताया जा रहा है कि महक  के पिता अनिल चन्देल लन्दन में एक व्यवसायी हैं जबकि उनकी माता इंदरपाल ओहरी चन्देल लन्दन के कॉलेज में गणित  की प्रोफेसर हैं और समाज सेवा से भी जुडी हैं। हिमाचली संस्कृति से गहरा लगाव रखने बाली 21  बर्षीय  महक चन्देल  का जन्म साउथ हॉल  लन्दन में हुआ तथा बहू अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं। क्रिमिनोलॉजी में स्नातक की डिग्री ग्रहण कर चुकी  महक इस समय स्कूली बच्चों के लिए कार्य करने बाली संस्था के साथ कार्य कर रही है। अभी तक मॉडलिंग में अपना सिक्का जमा चुकी   महक चन्देल समाज सेवा में गहरी रूचि रखती हैं तथा वह अनेक जरूरतमन्द लोगों की मदद के लिए फण्ड इकट्ठा करने के लिए सफलतापूर्व अभियान चला चुकी हैं। उनका मानना है की सुन्दरता बाहरी झलक के इलावा सोच और विचारों में भी होनी चाहिए और सौन्दर्य को सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए। वह इस समय  कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए फण्ड इकठा करने के लिए प्रयासरत हैं और इसके लिए उन्होंने एक अभियान शुरू किया हैं।

Content Writer

Vatika