नाबालिग से डेढ़ साल तक करता रहा यह गंदा काम, दुकानदार गिरफ्तार

Thursday, Apr 19, 2018 - 12:54 AM (IST)

लम्बागांव: पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत नाबालिग के साथ कुकर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना लम्बागांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके गांव क ही एक व्यक्ति जो चाय की दुकान करता है, उसने उसके 14 साल के बेटे जोकि 8वीं कक्षा का छात्र है, उसके साथ 4 अप्रैल को दुकान में ही कुकर्म कर डाला। 


डेढ़ साल से करता रहा कुकृत्य
पीड़ित छात्र के पिता ने यह आरोप लगाया है कि आरोपी व्यक्ति पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार उसके बेटे के साथ कुकर्म करता रहा है। उसने बताया कि बच्चा जब घर पर गुमसुम रहने लगा तो पूछने पर उसने यह राज खोल दिया। आरोपी व्यक्ति शादीशुदा है व उसके बच्चे भी हैं। पुलिस ने पीड़ित छात्र का मैडीकल करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा धारा 377 व 506 आई.पी.सी. व पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने की है। 

Vijay