पलम के बगीचे में नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Wednesday, Jun 27, 2018 - 11:17 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): कुल्लू में सहारनपुर के एक युवक ने नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़के के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित अस्पताल में भर्ती है और पुलिस की निगरानी में है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 7 वर्ष के एक नाबालिग लड़के को आरोपी ने हवस का शिकार बनाया है। वारदात के शिकार लड़के के पिता ने पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र में कहा है कि आरोपी ने पलम के बगीचे में उसके साथ कुकर्म किया और उसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ए.एस.पी. निश्चिंत नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

Vijay