ऊना में नाबालिग से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Friday, Jul 03, 2020 - 03:43 PM (IST)

ऊना : ऊना में एक नाबालिग के साथ दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की उम्र 21 वर्ष बताई गई है। जानकारी के मुताबिक मुख्यालय के साथ लगते एक गांव में प्रवासी परिवार पिछले काफी समय से रह रहा है। शिकायत देते हुए किशोरी के परिजनों ने बताया कि शहर में रहने वाला प्रवासी युवक मेरी बेटी से शादी करने को लेकर कॉल करता रहता था। बुधवार सुबह बेटी सुबह खड्ड की ओर गई थी, तो आरोपी युवक बेटी को अपने किराए के मकान में ले गया, जहां दिनभर रखा। इस दौरान युवक ने बेटी के साथ गलत काम किया। मामले की जानकारी बेटी ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने युवक के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दी। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

Edited By

prashant sharma