11 बार रेप का शिकार हुई नाबालिग लड़की, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Wednesday, Dec 19, 2018 - 05:49 PM (IST)

बिलासपुर: बिलासपुर जिला के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की को पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजन डॉक्टर के पास ले गए। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति के खिलाफ  मामला दर्ज किया है।

डॉक्टर की बात सुनकर माता-पिता के उड़े होश

पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार गत माह अचानक लड़की के पेट में दर्द होने लगा, जिसके बाद परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि लड़की गर्भवती है। यह सुनकर उसके माता-पिता के होश उड़ गए। उन्होंने जब लड़की से इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उनके घर से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति अक्सर अपने ससुराल आता था और नाबालिग लड़की को पैसों का लालच देकर करीब 2 वर्ष से उसके साथ दुराचार करता रहा।

नाबालिग लड़की के साथ 11 बार किया रेप

बताया जा रहा है कि इस दौरान नाबालिग लड़की के साथ 11 बार दुराचार किया गया। वहीं एस.पी. अशोक कुमार ने बताया कि लकड़ी की शिकायत पर बरमाणा थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 368(4)(6) व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपीकी तलाश में पुलिस टीमें भेज दी गई हैं।

Vijay