नाबालिग लड़की ने ननिहाल में उठाया खौफनाक कदम, ऐसे गले लगाई मौत

Saturday, Feb 13, 2021 - 11:46 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): बाह्य सिराज के निरमंड इलाके में एक नाबालिग लड़की ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार 17 साल की यह लड़की अपने ननिहाल में रहती थी। लड़की ने अचानक कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया,जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसको अन्य ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जब लड़की को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

इस पर चिकित्सकों ने लड़की को मृत घोषित कर इस बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसका पोस्टमार्टम करवाया तथा परिजनों के भी बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाया जा रहा है। एसपी गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

Content Writer

Vijay