छेड़छाड़ कर रहे युवक को कमरे में बंद कर पुलिस के पास पहुंची नाबालिग लड़की, जानिए क्या हुआ आगे

Saturday, Jul 14, 2018 - 10:36 PM (IST)

भोरंज: जाहू पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ कमरे का दरवाजा बंद करके छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जाहू में उक्त युवक व नाबालिग लड़की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उक्त युवक शुक्रवार शाम खाना देने के बहाने लड़की के कमरे में गया और कमरे की कुंडी बंद करके उससे अश्लील हरकतें करने लगा। इस दौरान नाबालिग लड़की ने शौच जाने का बहाना बनाकर कमरे की कुंडी खोली और भागती हुई जाहू पुलिस चौकी जा पहुंची और पुलिस कर्मचारियों को लड़के की हरकतों की बात बताई।


बिलासपुर का रहने वाला है युवक
बता दें कि निजी कंपनी में कार्य करने वाला युवक जाहू में किराए के मकान में रह रहा है। बताया जा रहा है कि लड़का उस समय नशे में था। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर बिलासपुर जिला के युवक अरविंद पुत्र जगदीश चंद गांव सलोह के खिलाफ  जाहू पुलिस चौकी में पुलिस अधिनियम 354ए, 509 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रकिया पूरी की जा रही है। भोरंज थाना प्रभारी राजीव लखनपाल ने इसकी पुष्टि की है।

Vijay