पढ़िए सोलन के आश्रम से गायब हुई नाबालिग लड़कियां कहां मिली

Thursday, Jan 24, 2019 - 05:45 PM (IST)

सोलन (अमित डोभाल):  सोलन जिले में 4 नाबालिग लड़कियां गायब हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह चारों लड़कियां सोलन में स्थित एक आश्रम से गायब हुई है। जिसकी सूचना आश्रम के संचालक ने पुलिस को दी। उसने सूचना में पुलिस को बताया कि इनके आश्रम में रहने वाले 4 लड़कियां कहीं भाग गई है। जिसके बाद लड़कियों की तलाश में पुलिस की टीम चंडीगढ़ की ओर भी रवाना हुई। रात भर पुलिस लड़कियों को ढूंढती रही और पुलिस ने लड़कियों तक पहुंचने के लिए नाकाबंदी भी की। इस बीच उनके गायब होने की सूचना चंडीगढ़, हरियाणा पुलिस का भी दी गई। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की सहायता से पुलिस ने चारों लड़कियों को चंडीगढ़ से ढूंढ लिया। जिन्हें सोलन लाया गया और शेल्टर होम संचालकों के सपुर्द कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ शिव कुमार शर्मा ने बताया शेल्टर होम से भागने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
 

kirti