दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरा किशोर, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि....

Thursday, Aug 17, 2017 - 01:52 AM (IST)

अम्ब: ग्राम पंचायत धुसाड़ा के अधीन पड़ते सलूरी से गुजर रही स्वां नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद गांव सलूरी के अंतर्गत पड़ती स्वां नदी में गांव के युवक नहाने गए हुए थे कि एक किशोर इस दौरान स्वां नदी में डूब गया। इस दौरान उसके साथ गए हुए युवकों ने गांव में सूचना दी जिस पर उसे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाल लिया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। 

रिश्तेदार के घर आया था किशोर 
बताया जा रहा है कि मौत का शिकार हुआ अरुण कुमार (17) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी सैंसोवाल (हरोली) अपने रिश्तेदार के यहां गांव सलूरी आया हुआ था। डी.एस.पी. अम्ब धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा है। पुलिस ने सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है।