चुनाव प्रचार में डटे BJP के मंत्री, वीरेंद्र कंवर बोले- कांग्रेस को ढूंढे नहीं मिल रहे प्रत्याशी

Thursday, Mar 28, 2019 - 03:57 PM (IST)

ऊना (अमित): भाजपा टिकट आबंटन के साथ-साथ चुनाव प्रचार में भी कांग्रेस से आगे निकलने में जुट गई है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में जयराम सरकार के मंत्री भी कूद पड़े है। वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विधानसभा हल्के में कई नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान कंवर ने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे।

कंवर ने कहा कि कांग्रेस के लोग उन्हें टिकट ना मिल जाए इसलिए दिल्ली में लॉबिंग कर रहे है। कंवर ने कहा कि कांग्रेस के नेता कोमा में चले गए है वहीं उनके कार्यकर्ता हताश हो चुके है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कंवर ने कांग्रेस पर खूब शाब्दिक हमले भी किये। कंवर ने कहा कि जो कांग्रेस हमारे सांसदों से हिसाब मांग रही थी वो भाजपा सांसदों के हिसाब देने के बाद कोमा में चली गई है।

Ekta