मंत्री वीरेंद्र कंवर व राकेश पठानिया ने दिल्ली में डाला डेरा, जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2020 - 12:18 AM (IST)

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश सरकार के 2 मंत्रियों वीरेंद्र कंवर और राकेश पठानिया ने दिल्ली में डेरा डाला है। दोनों मंत्रियों ने केंद्र सरकार में अपने विभाग से संबंधित मंत्रियों से मुलाकात की है। इस बीच राकेश पठानिया ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात करके प्रदेश मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। प्रदेश के दोनों मंत्रियों ने केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की तथा प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर उनसे चर्चा की।
PunjabKesari, Minister Image

पशुपालन व पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र ङ्क्षसह तोमर से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में प्रदेश को उदार वित्तीय मदद उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री गिरिराज सिंह से भी मुलाकात की तथा केंद्रीय योजनाओं में प्रदेश को उदार मदद उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
PunjabKesari, Minister Image

जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कंवर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मिलने का समय मांगा है। दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने वीरेंद्र कंवर को आश्वस्त किया कि प्रदेश के लिए हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उदार मदद उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
PunjabKesari, Minister Image

इधर सुरेश भारद्वाज ने मुकेश अग्निहोत्री से की मुलाकात

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 7 सितम्बर से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए संसदीय मामलों के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री से मुलाकात की है। भारद्वाज ने नेता प्रतिपक्ष से सत्र के संचालन के लिए सहयोग देने का आग्रह किया। इसके अलावा विधानसभा सत्र को लेकर 3 सितम्बर को सर्वदलीय बैठक भी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News