भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल हिंदुओं के ठेकेदार नहीं : विक्रमादित्य सिंह

Tuesday, May 09, 2023 - 05:04 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): लोक निर्माण व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल हिंदुओं के ठेकेदार नहीं हैं। प्रभु श्रीराम की कृपा विधानसभा व नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस पर रही है। यह दर्शाता है कि अब भगवान श्रीराम का आशीर्वाद भाजपा की तुलना में कांग्रेस पर ज्यादा है। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने बिंदल को नसीहत देते हुए कहा कि वह अब दोफाड़ हो चुकी अपनी पार्टी को संभालें। सरकार को कैसे चलाना है, वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह देखेंगे और पार्टी को कैसे चलाना है वह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह देखेंगी। प्रदेश को कैसे आगे बढ़ना है, वह हम सब देखेंगे। इसकी उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सोलन पहुंचने पर भावुक होकर अपने स्वर्गीय पिता व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सोलन से बहुत प्यार था और यहां के लोग भी उनसे बहुत प्यार व उनका सम्मान करते थे। 

नगर निगम शिमला में महापौर व उपमहापौर को लेकर कोई खींचतान नहीं
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नगर निगम शिमला में महापौर व उपमहापौर को लेकर कोई खींचतान नहीं है। मुख्यमंत्री के प्रदेश में लौटते ही मेयर व उपमहापौर पर भी फैसला हो जाएगा। पार्टी 34 में से 24 वार्ड जीतने में कामयाब रही है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीत की हैट्रिक को जीत के चौके में तबदील करने में कामयाब रहेगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay