शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दिल्ली में डाला डेरा, केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश से जुड़े मसलों पर की चर्चा

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 12:15 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। इसके तहत उन्होंने बुधवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश से जुड़े मसलों पर चर्चा की। जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट के दौरान मंत्रालय के साथ प्रदेश के लंबित मामलों को लेकर चर्चा की। रक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने इससे पहले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से शहरी क्षेत्र में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने का आग्रह किया। अनुराग ठाकुर ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार खेल के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उपलब्ध होने पर उनसे भी मंत्रणा कर सकते हैं।
PunjabKesari, Suresh Bhardawaj and Anurag Thakur Image

मंत्रियों के साथ मंत्रालय के अधिकारियों से भी मंत्रणा

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इससे पहले गत दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के अलावा अपने मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के साथ भी चर्चा की है। उन्होंने एफसीए क्लीयरैंस में आ रही परेशानी संबंधी मामलों का शीघ्र निवारण करने का आग्रह किया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News