खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश

Sunday, Feb 14, 2021 - 10:39 PM (IST)

चिंतपूर्णी (सुनील): रविवार को जनमंच से पहले खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने मां चिंतपूर्णी दरबार में पहुंचकर मां की पावन पिंडी के दर्शन किए। दर्शन करने के उपरांत पुजारी वर्ग ने हवन-यज्ञ में उनसे आहुतियां डलवाईं। पुजारी संदीप कालिया ने विधिवत रूप से उनकी हाजिरी मां के चरणों में लगवाई। जिलाधीश राघव शर्मा, एसडीएम अम्ब मनेष कुमार, यादव मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर, चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी, विधायक राजेश ठाकुर, पुजारी निरंजन कालिया, भाजपा देहरा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा नेता कुंदन गर्ग, समाजसेवी विनोद कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नीतीश खन्ना, मंदिर कर्मचारियों व होमगार्ड के कंपनी कमांडर अश्विनी कुमार ने माता चिंतपूर्णी की चुनरी और तस्वीर भेंट स्वरूप देकर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री को सम्मानित किया।

Content Writer

Vijay