Watch Video: मंत्री किशन कपूर इन फुल एक्शन, पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स की अब खैर नहीं !

Sunday, Mar 11, 2018 - 02:00 PM (IST)

शिमला (राजीव): जयराम सरकार में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री मंत्री किशन कपूर एक्शन में आ गए हैं। गैस एजेंसियों पर सख्त रुख अपनाने के बाद अब पेट्रोल पम्पों पर जाकर वहां का निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार को मंत्री ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। कपूर ने सोलन जिला के दाड़ला मोड़ स्थित जालपा माता एचपी पेट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया।


इस दौरान वहां पर कई कमियां पाई गई। पेट्रोल पंप पर एयर कम्प्रैशर सही हालत में नहीं पाया गया और पंप के शौचालय आदि में भी उचित सफाई व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इस पंप मालिक पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


कपूर ने ब्रह्मपुखर स्थित महाजन सर्विस स्टेशन का भी निरीक्षण किया, जहां पर विभाग द्वारा जारी मापदण्डों के अनुरूप व्यवस्था सही पाई गई। उन्होंने राजेन्द्रा फिलिंग स्टेशन घुमारवीं का भी औचक निरीक्षण किया। इस पेट्रोल पंप पर भी निर्धारित मापदंडों के तहत सभी सुविधाएं पाई गई। उन्होंने पंप पर आरओ लगाने के लिए पंप मालिक की सराहना की।