प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को छला, नहीं दिया कोई पैसा : हर्षवर्धन चौहान

Tuesday, Feb 06, 2024 - 06:33 PM (IST)

नाहन (आशु): उद्योग, श्रम व रोजगार एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना घर बताकर छलते रहे हैं लेकिन उन्होंने प्रदेश को कोई भी पैसा नहीं दिया। वह चुनाव में तो हिमाचल आएंगे, लेकिन आपदा के समय यहां नहीं पहुंचे। मंत्री हर्षवर्धन चौहान मंगलवार को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नारग में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

हर्षवर्धन चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा ही विकास को राजनीतिक चश्मे से देखती रही है। प्रदेश सरकार संसाधनों को जुटाने की कोशिश कर रही है, जबकि हमें केन्द्र सरकार की मदद नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष का कार्यकाल ज्यादा नहीं होता। जिस त्रासदी से एक वर्ष में प्रदेश सरकार गुजरी है, ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला। प्रदेश में कुल 4500 करोड़ रुपए सरकारी और निजी संपत्ति के नुक्सान की भरपाई सरकार ने अपने संसाधनों से की है।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा शासन काल में सिरमौर में सड़कों की हालत बुरी तरह बिगड़ गई थी। कोई भी सड़क पक्की नहीं है। जाते-जाते 900 सरकारी कार्यालय बिना बजट के भाजपा ने खोल दिए। कांग्रेस सरकार आम आदमी की सरकार है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay