मंत्री गोविंद ठाकुर ने दी हरी झंडी, उत्सव के माहौल में रंगी मनाली

Tuesday, Jan 02, 2018 - 05:23 PM (IST)

मनाली(सोनू) : माता हिडिम्बा के पूजन के बाद परिवहन, वन एवम युवा सेवाए एवं खेल मंत्री ठाकुर गोविंन्द सिंह ने झांकियों को हरी झंडी देकर 7 वे राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल की शुरुआत की। उनके द्वारा झांकियों को हरी झंडी देते ही सर्किट हाउस से माल रोड मनाली तक का क्षेत्र उत्सव के माहौल में रंग गया। देश भर से आई 22 टीमो के साथ मनाली मण्डल के 100 से अधिक महिला मंडलो ने जीवन के विभिन रंगों को प्रदर्शित करते हुए झांकिया निकली। मनाली के परिधि गृह से माल रोड मनाली तक कार्निवाल परेड की झलक देखने को मिली जिसके हजारों सैलानी व स्थानीय लोग गवाह बने। स्थानीय महिला मंडलों की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक झांकियां निकालकर विभिन्न संस्कृतियों से रूबरू करवाया।

5 दिन तक चलने वाले कार्निवाल में 22 टीमें 21 प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी
झांकियों को हरी झंडी देते हुए मंत्री गोविंन्द ने कहा कि झांकिया हमारे पारम्परिक परिवेश को दर्शाती है और लाखों पर्यटकों को यहा कि संस्कृति से रूबरू करवती है। हमारा सौभाग्य है कि संस्कृति को बढ़ावा देने को हर वर्ष स्थानीय लोगो व महिलाओ का रुझान इस ओर बढ़ रहा है। उन्होंने देश भर से आये सभी पर्यटकों ओर प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें को कार्निवाल की बधाई दी। 5 दिन तक चलने वाले कार्निवाल में देश भर की 22 टीमें 21 प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। आज शरद सुंदरी के लिए ऑडिशन भी लिए जा रहे है। कल से शरद सुंदरी प्रतियोगिता का पहला राउंड होगा जिसमें 30 सुंदरियां भाग लेंगी। वायस ऑफ विंटर कार्निवाल के कलाकार भी आज से मनु रंग शाला में धूम मचाएंगे। 


17 मील के महिला मंडलों ने विभिन्न थिम पर झांकी प्रस्तुत की
नगर परिषद मनाली ने गोसदन थिम पर झांकी निकालकर गो संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। महिला मंडल खरोगी, बलसारी, भांडका, जगतसुख, करजां, शुरू, वशिष्ठ, सियाल, अलेउ, चिचोगा, नथान, शनाग, ढुंगरी, शलिंगचा, प्रीणी, छियाल, नसोगी, बराण, मनाली गांव, रायसन, भाटग्रां, भनारा, मनसारी, गायत्री जगतसुख, कौशल, छनाला, जगतसुख, भोष, बाणू, सोयल, गोजरा, गधेरनी, चरानग, कुलंग, चिचोगा, बराण, फलाईन, पारसा, गजां, अलेउ, शामिनाला, सजला, धमसू, सरसेई, खखनाल, रूआड, पलचान, मनाली गांव, 18 मील, बजगाडी, बगाणी, झोल, अरछंडी, काईस, चकलाडी, जटेड, लिंगन, सिमसा, बडाग्रां, कन्याल, छाकी, धामा, बश्कोला, महिली, बंदरोल, जोला, तंदला, कमसारी, सोयल, बैची, जोला, मलोगी, धमसू, रियाडा, छियाल, दशाल, शामंग, फोलल, डेफरी, कलाथ, मझाच, पनग्रां, पूजन, मशाड, बरोन, रूंगा, शिमली, नेरी, डोभा, हिमरी, रेगिन, शलीण, शुरू, पराडी, गधेरनी, अरछंडी, गुमिधार, रामपुर, पिछलीहार व 17 मील के महिला मंडलों ने विभिन्न थिम पर झांकी प्रस्तुत की।