एशियन डिवैल्पमैंट प्रोजैक्ट की मदद से शुरू होगा प्रदेश में वाटर ट्रांसपोर्ट : गोविंद ठाकुर

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 10:52 AM (IST)

बिलासपुर (ब्यूरो): कोल डैम में बिलासपुर के हरनोड़ा से लेकर शिमला के तत्तापानी तक व गोबिंद सागर झील में 100 किलोमीटर के भी अधिक विस्तार तक वाटर ट्रांसपोर्ट को शुरू करने के कार्य को एशियन डिवैल्पमैंट प्रोजैक्ट में डाल कर मंजूरी हेतु भेज दिया गया है। वाटर ट्रांसपोर्ट का शुरू होना झीलों किनारे बसे सैंकड़ों गांवों के हजारों लोगों के आवागमन में आसानी लाएगा, वहीं स्थानीय लोगों के फल-सब्जी के व्यापार व पर्यटन को भी बढ़ाएगा। बिलासपुर में यह जानकारी परिवहन, वन एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हिमाचल बड़ा नाम बनने जा रहा है। एच.आर.टी.सी. में आने वाले समय में केवल इलैक्ट्रिक बसें ही चलेंगी।

शिमला में आने वाले 2 महीनों में एच.आर.टी.सी. की सभी बसों को इलैक्ट्रिक बसों से बदल दिया जाएगा व उसके बाद धर्मशाला फिर मनाली तथा फिर सारे हिमाचल में इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एच.आर.टी.सी. में 400 से 500 बसें नई खरीदी जाएंगी। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर भी ङ्क्षचता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रदेश सरकार विशेष रूप से कार्य कर रही है, जिसके तहत परिवहन विभाग ने प्रदेश में & माह सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया था। इस अभियान के सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News