सोलन में बाहरी राज्यों से आए लोग सरकार को लगा रहे लाखों का चूना, जानिए कैसे?

Monday, Nov 12, 2018 - 01:58 PM (IST)

सोलन(ब्यूरो) : सोलन शहर में अवैध फड़ी चालक दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर मालरोड़ तक सभी जगह पर अवैध रूप से फड़ी वाले बैठे हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग शहर की सुंदरता को तो ग्रहण लगा ही रहे है। साथ में यातायात को भी बाधित कर रहे है। जिस कारण जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए महाव्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी के साथ मिलकर इन अवैध कब्जा धारकों को हटाया है। इतना ही नहीं उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वह दोबारा से अवैध रूप से सड़क किनारे बैठे नजर आए तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

अधिक जानकारी देते हुए जेठी और व्यापारियों ने कहा कि सोलन के बाजारों में अतिक्रमण कारियों ने अवैध कब्जे किए है। उन्होंने कहा कि यह सभी लोग बाहरी राज्यों से आए है। जो बिना किसी रजिस्ट्रेशन के यहां रह रहे है। जिसकी वजह से जहां एक ओर स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय चौपट हो चुका है। वहीं सरकार को लाखों के राजस्व का चूना लग रहा है।

kirti