फौजी टुकड़ी ने वितरित किए मास्क और सैनिटाइजर

Friday, Oct 15, 2021 - 05:12 PM (IST)

चम्बा (काकू): राइजिंग स्टार ब्रिगेड के तत्वाधान में फौजी टुकड़ी ने कालाबन, बैरागढ़ व नकरोड़ में आवाम को मास्क तथा सैनिटाइजर किट वितरित किए। मेजर शाका ने बताया कि  सुदूर इलाके में आवाम का दिल और दिमाग जीतने के लिए भारतीय सेना ने एक नई पहल शुरू की है। इस परियोजना का उद्देश्य दूरदराज के इलाकों में आवाम की आकस्मिक जरूरतों को पूरा करना तथा लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में जागरूक करना है। आम जनता सहित स्थानीय लोगों ने सुविचारित पहल के लिए भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया। पहल कोविड-19 मानदंडों को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई थी।

Content Writer

Kaku Chauhan