पौंग झील में फिर मरने लगे प्रवासी पक्षी, सैलानियों के आने पर प्रतिबंध

Saturday, Mar 27, 2021 - 06:47 PM (IST)

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): पौंग झील के वन्य अभ्यारण्य क्षेत्र में एक बार फि र प्रवासी पक्षियों का मरना शुरू हो गया है। इससे बर्ड फ्लू के दूसरे स्ट्रेन की आशंका के चलते माहौल चिंता वाला हो गया है। वन्य प्राणी विभाग ने वल्र्ड फ्लू की आशंका के चलते झील में सैलानियों के आने पर शनिवार को प्रतिबंध लगा दिया है। बताते चलें कि शुक्रवार को नगरोटा सूरियां बीट के तहत रैंसर टापू को जाने वाले दलदली रास्ते में 8 विदेशी मेहमान परिंदे बार हैडेड गूज मृत पाए गए। शनिवार को उसी स्थान पर 5 और बार हैडेड गूज मृत पाए गए।  बता दें कि इससे पहले इन विदेशी मेहमान परिंदों की बर्ड फ्लू के चलते लगभग 5000 की संख्या में मौत हो चुकी थी।

वाइल्ड लाइफ  के डीएफ ओ रोहन रहाणे ने बताया कि अब इस झील में कुछ ही विदेशी मेहमान रह गए हैं, जिनकी संख्या 1000 से 1200 के बीच में है। ये पक्षी निरंतर वापस विदेश साइबेरिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन पक्षियों की मौत के लक्षण बर्ड फ्लू की तरह ही हैं। विभाग ने 2 पक्षियों के सैंपल लेकर जालंधर भेजे हैं, जिसकी रिपोर्ट भोपाल से आएगी तभी इस बारे में पुष्टि की जा सकती है। विभाग द्वारा पौंग झील में विदेशी मेहमान परिंदों की सुरक्षा के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं।

Content Writer

Vijay