सर्पदंश से प्रवासी युवक की मौत

punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 12:07 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा) : पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत एक प्रवासी युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान बाबू राम (28) पुत्र राम चंद्र पटेल चम्पारन बिहार के रूप में हुई है। उक्त युवक द्रमन में रहता था और यहां लेबर का काम करता था। उसे सर्पदंश के बाद शाहपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा 174 सी.आर.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News