सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला खून से लथपथ महिला का शव, फैली सनसनी

Thursday, Oct 31, 2019 - 11:05 AM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा जिला के बाई पास मार्ग पर एक नाली में प्रवासी महिला का शव मिलने से सनसनी फैली हुई है। थाना प्रभारी कांगड़ा मेहर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर वह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान रीना देवी (30) पत्नी अशोक दास निवासी माधोपुर दरभाड्डगा बिहार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि महिला का शव सड़क से लगभग 40 फुट नीचे एक कंकरीट की नाली में पड़ा मिला।

पुलिस के अनुसार फोरैंसिक टीम के विशेषज्ञों की मदद ली गई। पुलिस के अनुसार प्राथमिक दृष्टि में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस के अनुसार अभी तक मिली जानकारी के अनुसार महिला के परिवार में कुछ कलह भी चल रही थी और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा गया है।

 

Ekta