आधी रात को लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 12:09 PM (IST)

मनाली : हिमाचल प्रदेश के मनाली में कल रात अचानक आग लग गई। एक व्यक्ति झुलस गया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आग कबाड़ के खोखे में लगी थी। हादसा सोमवार आधी रात का बताया जा रहा है। हादसे में झुलसे व्यक्ति 46 वर्षीय कालिया राम के बारे में कहा जा रहा है कि वह दरभंगा बिहार का रहने वाला है। उसे पहले मनाली स्थित सिविल अस्पताल में लाया गया, वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। उसी स्थिति ठीक ना होने के चलते बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। 

अग्निशमन विभाग के मुताबिक रात करीब पौने एक बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मनाली के अलेऊ में जब टीम पहुंची तो देखा की राज कुमार गुप्ता के कबाड़ के खोखे में आग लगी हुई थी। इसमें प्रमोद व कालिया राम रहते हैं, जिसमें कालिया राम झुलस गया। उधर, एसपी कुल्लू गौरव सिंह का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। झुलसे व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News