मर्चैंट नेवी में इंजीनियर चलवाड़ा के पंकज की समुद्र में डूबने से मौ.त

Tuesday, Mar 19, 2024 - 10:20 PM (IST)

ज्वाली (ललित): कांगड़ा जिला के उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत चलवाड़ा के पंकज जम्वाल (38) की समुद्र में डूबने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार पंकज जम्वाल पुत्र करनैल सिंह मर्चैंट नेवी में थर्ड इंजीनियर के पद पर कार्यरत था व जाखो से सूरत जाने वाले अंबुजा सीमैंट के जहाज पर ड्यूटी कर रहा था। 13 मार्च को अंबुजा शक्ति जहाज के अधिकारियों ने पंकज के लापता होने की सूचना परिवार वालों को दी और एक दिन बाद  14 मार्च को उसका शव कोस्ट गार्ड, अन्य जहाजों और हैलीकॉप्टर की मदद से पोरबंदर के पास  समुद्र से बरामद किया गया। शव को मुंबई  से घर भेजा जाना था परंतु तकनीकी कारणों से अंतिम संस्कार परिजनों की उपस्थिति में 18 मार्च को मुंबई में कर दिया गया। मंगलवार को शोकाकुल परिवार अस्थियां लेकर घर पहुंचा। विभिन्न जांच एजैंसियां मृत्यु के कारणों का पता लगा रही हैं परन्तु अभी तक पता नहीं चल सका है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay