मानसिक रूप से परेशान महिला ने उठाया यह खौफनाक कदम

Thursday, Oct 12, 2017 - 01:05 AM (IST)

रामपुर बुशहर: उपमंडल रामपुर के अंतर्गत ननखरी क्षेत्र में एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। महिला की पहचान बेबी देवी (30) पत्नी विनोद कुमार गांव काटिया, डाकघर केसरी बाजार, तहसील जनता बाजार, जिला छप्परा, बिहार के रूप में की गई है। महिला अपने पति व 2 बच्चों के साथ ननखरी में रह रही थी। पुलिस में दिए बयान में महिला के पति ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। 

आई.जी.एम.सी. पहुंचने से पहले तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात को हुआ। बताया जा रहा है कि जैसे ही महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाई तो उसका शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिन्होंने आग को बुझाया और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में महिला को पुलिस व परिजनों ने महात्मा गांधी चिकित्सा केंद्र खनेरी पहुंचाया जहां से उसे आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर कर दिया लेकिन महिला की मौत शिमला पहुंचने से पूर्व ही हो गई। डी.एस.पी. रामपुर देव कु मार नेगी ने मामले की पुष्टि की है।