इंदौरा भाजपा ने जोड़े 2 हजार नए सदस्य

Saturday, Jul 06, 2019 - 02:39 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): शनिवार को भाजपा मण्डल इंदौरा ने इंदौरा में सदस्यता अभियान कार्यक्रम शुरु किया। जिसमें विधायक रीता धीमान ने भी विशेष रूप से शामिल होकर स्वयं नये सदस्यों के फार्म भरे। इस अवसर पर लगभग 50 भाजपा सक्रिय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने लोगों को भाजपा की सदस्यता के फॉर्म भरे। मण्डलाध्यक्ष घनश्याम सम्बयाल ने बताया कि इंदौरा से 15 हजार लोगों को नये सदस्य के रूप में भाजपा में शामिल करने का लक्ष्य है और आज पहले दिन 2 हजार नए सदस्य जोड़े गए हैं।

kirti