सदस्यता अभियान को लेकर नाहन में हुई बैठक, बिंदल बोले- 5000 नए लोगो को जोड़ेंगी BJP

Sunday, Jun 30, 2019 - 04:31 PM (IST)

नाहन(सतीश) : हिमाचल प्रदेश में भी बीजेपी का सदस्यता अभियान लगातार जारी है जिसके तहत बीजेपी जगह-जगह बैठकें आयोजित कर रही है। नाहन में बीजेपी की बैठक आयोजित हुई जिसमें हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

जिसमें नए सदस्यों को जोड़ने को लेकर विचार किया गया। बैठक में बिंदल ने कहा कि अकेले नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब 5000 नए सदस्य को पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा एक हजार सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कि पार्टी के दिशा निर्देशों पर अनेकों स्थानों पर सदस्यता अभियान को लेकर बैठ कर चली हुई है।
 

kirti