मिस नॉर्थ इंडिया-2016 के ग्रैंड फिनाले में पहुंची हिमाचल की ये बेटी

Thursday, Dec 01, 2016 - 05:20 PM (IST)

पांवटा साहिब (सिरमौर): सिरमौर की पांवटा साहिब की महक शर्मा उत्तर भारत के सबसे बड़े ब्यूटी प्रतियोगिता फेम मिस नॉर्थ इंडिया-2016 के ग्रैंड फिनाले में पहुंच गई है। इस प्रतियोगिता में अब तक महक ने बेहतर प्रदर्शन कर टॉप-12 में जगह बना ली है। वहीं महक के पिता को बेटी की ग्रैंड फिनाले राऊंड में पहुंचने की सूचना मिली है। बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार और पांवटा में खुशी का माहौल बना हुआ है। पांवटा निवासी मनमोहन शर्मा और कल्पना शर्मा ने कहा कि उत्तरी भारत के इतने बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भारी संख्या में प्रतिभागी पहुंचे। 


जिसमें उम्र वर्ग 16 से 27 साल रखा गया है। प्रतियोगिता के प्रीमिनली राउंड्स कानपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, देहरादून और दिल्ली-एनसीआर में हुए हैं। विभिन्न राउंड के चरण को पार कर महक का चयन ग्रैंड फिनाले राउंड के लिए हुआ है। बताया जा रहा है कि ‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016’ के बारे में डाबर फेम के ऑफेम ‘मिस नार्थ इंडिया 2016’ का ग्रैंड फिनाले चंडीगढ़ में होगा।   


महक ने अब तक हासिल की इतनी उपलब्धियां 
गुरु की नगरी पांवटा साहिब की प्रतिभाशाली महक (17) की शिक्षा दा स्कोलर्स होम स्कूल पांवटा से हुई है। उसके पिता मनमोहन शर्मा और मां कल्पना शर्मा ने कहा कि उनकी इकलौती बेटी महक अभी एसडी कॉलेज सेक्टर-32 चंडीगढ़ में स्नातक कर रही हैं। महक एक टीवी रियलिटी शो डांसिंग स्टार ‘अब नाचेगा इंडिया’ की विजेता रही हैं। डांस हिमाचल डांस, यमुना शरद महोत्सव, अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला में स्टेज शो किया है। मिस हिमाचल -2014 में भाग लिया। बेटी को डांस के साथ मॉडलिंग और एक्टिंग में रुचि रही है। अब प्रिंसेस मिस नार्थ इंडिया-2016 के फिनाले राउंड तक पंहुचीं हैं।