ऊना में राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ की हुई बैठक

Thursday, Mar 15, 2018 - 05:13 PM (IST)

ऊना(अमित):हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक ऊना के रक्कड़ कॉलोनी में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर ने की। जबकि भारतीय मजदूर संघ के राज्य अध्यक्ष राकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में कर्मचारियों ने विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की। मोहन ठाकुर ने मांग करते हुए बताया कि कर्मचारियों को मोबाइल भत्ता दिया जाना चाहिए। ग्रेड पे में आई विसंगति को दूर किया जाना चाहिए। जूनियर टी-मेट के पद पर रेगूलर टी-मेट किया जाए। बैठक के बाद जिला ऊना के तकनीकी कर्मचारियों ने प्रबंधक वर्ग के नाकारात्मक रैवये पर भारी रोष जताया।

प्रदेश में तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी
इसके साथ ही आरोप लगाया कि प्रबंधक वर्ग पूर्व सरकार की तरह सौतेला व्यवहार कर रहा है। मोहन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है। आए दिन विद्युत तकनीकी कर्मचारी अपनी क्षमता से ज्यादा व बिना औजारों के कार्य कर रहा ह। परिणाम स्वरूप कर्मचारी दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है। कर्मचारी संघ ने साफ किया कि अगर 15 दिनों के भीतर मांगें पूरी न की गई, तो विद्युत कर्मी अनशन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।