2022 के विधानसभा चुनाव में होगी कांग्रेस सोशल मीडिया की अहम भूमिका : रजनी पाटिल

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2020 - 05:52 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की बैठक रविवार को चेयरमैन अभिषेक राणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सरल पटेल व सहप्रभारी लव दत्ता ने विशेष रूप से भाग लिया जबकि बैठक में प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग में सोशल मीडिया टीम के कार्यों की समीक्षा की गई तथा राष्ट्रीय व राज्य स्तर के कार्यों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया के कार्यों की सराहना की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि अब जिला व ब्लॉक स्तर की सोशल मीडिया के पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से बैठक कर सोशल मीडिया व संगठन को और मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया का देश भर में महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा सोशल मीडिया टीम का कार्य बेहतर रहा हैै।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि थोड़े से समय में ही सोशल मीडिया टीम ने अपने कार्यों से अमिट छाप छोड़ी है। कोरोना संकट काल में सोशल मीडिया के माध्यम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बेहतर संवाद स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका अहम रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News